तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन पॉडकास्ट श्रृंखला ‘स्पीकिंग फॉर इंडिया’ शुरू करेंगे
चेन्नई, गुरुवार, 01 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत समर्थन देने के उद्देश्य से वह पॉडकास्ट श्रृंखला ‘स्पीकिंग फॉर इंडिया’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में स्टालिन ने कहा कि हाल ही उन्होंने अपने विचार साझा करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र शुरू किया। उन्होंने कहा ‘‘द्रविड़ मुन्नेत्र कष्गम (द्रमुक) अपने 75 साल पूरे करने जा रहा है और संसद में हम तीसरे बड़े दल हैं। इस दल को (पूर्व मुख्यमंत्रियों) सी एन अन्नादुराई और एम करुणानिधि जैसे प्रतिष्ठित नेताओं ने खड़ा किया, जिन्होंने गहरा प्रभाव डाला।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें ‘इंडिया’ के लिए बोलने पर मजबूर किया गया है। मैं एक ऑडियो श्रृंखला के माध्यम से बोलने जा रहा हूं कि कैसे भाजपा शासन भारत को नष्ट कर रहा है और हम भविष्य में एक समतावादी और भाईचारे वाले भारत का निर्माण कैसे करना चाहते हैं।’’ द्रमुक ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों में से एक हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
