पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
पुणे, बुधवार, 30 अगस्त 2023। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवड के चिखली क्षेत्र के पूर्णानगर में पूजा हाइट्स इमारत में स्थित दुकान में सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हुई। पिंपरी चिंचवड नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं जो इमारत के भूतल में स्थित हार्डवेयर की दुकान में सोए हुए थे।’’
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान चिमनाराम चौधरी (48), नम्रता चिमनाराम चौधरी (40), भावेश चौधरी (15) और सचिन चौधरी (13) के रूप में हुई है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
