बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से सात लोगों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य बुरी तरह झुलस गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब 10 बजे दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज-मोशपोल के आवासीय इलाके में हुआ। विस्फोट से घर में आग लग गयी। घटना में सात लोगों की मौत हो गयी। वहीं बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट में आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
