पश्चिम बंगाल : बांग्लादेश सीमा पर 3.12 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त
बारासात, रविवार, 27 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक ट्रक से 3.12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पेट्रापोल चौकी पर एक ट्रक की तलाशी के दौरान बीएसएफ की 145 बटालियन के जवानों को वाहन के अलग-अलग हिस्सों में छिपाए गए सोने के बिस्कुट के दो पैकेट मिले। अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेश से भारत आया यह ट्रक खाली था। उन्होंने बताया कि ट्रक से 5.24 किलोग्राम वजन के सोने के 45 बिस्कुट जब्त किए गए और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
