मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : लक्ष्मणगढ़ में होंगे सीवरेज संबंधित कार्य 42.30 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, रविवार, 20 अगस्त 2023। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज लाइन के कार्य कराए जाएंगे। इस पर 42.30 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस आशय के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति के अनुसार 42.30 करोड़ रुपए में से 28.70 करोड़ रुपए का वित्त पोषण राजस्थान शहरी विकास निधि-द्वितीय से किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कंवर्जेंस के आधार पर 13.60 करोड़ रुपए (भारत सरकार 6.80 करोड़ रुपए, राज्य सरकार 4.49 करोड़ रुपए, नगरीय निकाय लक्ष्मणगढ़ 2.31 करोड़ रुपए) व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
