मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- राजभवन जयपुर एवं माउन्ट आबू में होंगे नवीन कार्य
- 3.46 करोड़ रुपए से होंगे सौन्दर्यीकरण के कार्य
जयपुर, शनिवार, 20 अगस्त 2023। राजभवन, जयपुर एवं माउन्ट आबू में रख-रखाव, साज-सज्जा, सौन्दर्यीकरण सहित अन्य नवीन निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन कार्यों के लिए 3.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसमें राजभवन, जयपुर में क्वार्टर्स, बाउंड्रीवाल, सड़क के दोनों तरफ सुसज्जित दीवार एवं बैडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण होगा। यहां गेस्ट हाउस व पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार संबंधी कार्य भी करवाए जाएंगे। राजभवन व माउंट आबू में कार्यालय, सर्वेंट क्वार्टर्स, पैदल मार्ग, सीवर लाइन के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्य करवाए जाएंगे।
Similar Post
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
