बेंगलुरु में ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग
बेंगलुरु, शनिवार, 20 अगस्त 2023। कर्नाटक में केएसआर बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के दो वातानुकूलित डिब्बों में शनिवार की सुबह आग लग गयी, इस हादसे में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी सुबह 07:35 बजे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू लिया। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 11301 उदयन एक्सप्रेस मुंबई से केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर सुबह 05:45 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी , तभी करीब 07:10 बजे स्टेशन के कर्मचारियों और कुछ यात्रियों ने बी1 और बी2 कोच में धुआं निकलता देखा। इसके बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गयी। हेगड़े ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
