बुलंदशहर में सड़क हादसे में कार सवार चार की मौत
बुलंदशहर, मंगलवार, 08 अगस्त 2023। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभल जिले के धनारी गांव निवासी सगे भाई प्रमोद (42) और नीरज (37) अपने साथी पुष्पेंद्र और जितेंद्र के साथ ईको कार से अतरौली के पास सलेमपुर गांव से नोएडा जा रहे थे कि रात दो बजे ग्राम दानपर के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक समेत सभी यात्री कार में ही फस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कटर मशीन मंगा कर कार में फंसे यात्रियों को निकाला। इस हादसे में नीरज और प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुष्पेंदर और जितेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दौलतपुर निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
