पिथौरागढ़ में भूकंप के लगातार झटके
पिथौरागढ़, सोमवार, 07 अगस्त 2023। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में भूकंप के कम तीव्रता के लगातार झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने बताया कि पहली बार भूकंप के झटके देर रात एक बजकर 34 मिनट पर महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गयी। इसके बाद दो बार 2.7 तीव्रता के झटके एक बजकर 37 मिनट और दो बजकर 48 मिनट पर महसूस किए गए। फिर तड़के छह बजकर 52 मिनट पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके फिर महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप के ये झटके जिले की व्यास घाटी क्षेत्र के रोंगकोंग, नाभी और बूंदी में महसूस किए गए जिससे वहां के निवासी घबरा गए। महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र भारत-चीन सीमा पर मिलम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में था। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने चार बार भूकंप आने की पुष्टि की लेकिन रोंगकोंग के एक ग्रामीण भूपाल सिंह रोंकली ने कहा कि वास्तव में ग्रामीणों ने शनिवार मध्यरात्रि के बाद डेढ़ बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक सात बार भूकंप के झटके महसूस किए।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
