सुरक्षाबलों ने पुंछ में घुसपैठ के प्रयास को किया विफल, दो आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू, सोमवार, 07 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने आज यहां बताया कि पुंछ में तड़के करीब दो बजे हमले के लिए घात लगाये जाने पता चला। प्रवक्ता ने बताया कि दो व्यक्तियों को पुंछ के देगवार तेरवा के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार घूमते देखा गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी को गिरते हुए देखा गया और जबकि दूसरा आतंकवादी ने नियंत्रण रेखा पर वापस भागने के प्रयास में मारा गया। भारतीय सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा अभियान अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को राजौरी जिले के खवास इलाके में भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे एक आतंकवादी को चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया था।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
