मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- प्रदेश के तीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावास होंगे अल्पसंख्यक बालिका छात्रावासों में परिवर्तित
- महिला छात्रावास अधीक्षक के 3 पदों का होगा सृजन
जयपुर, बुधवार, 02 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के तीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावासों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, छात्रावास संचालन हेतु महिला छात्रावास अधीक्षक के 3 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, बूंदी एवं चूरू जिले में स्थित 50 बैड क्षमता वाले 3 अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में परिवर्तित करते हुए छात्रावास संचालन के लिए महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-तृतीय का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। श्री गहलोत की इस मंजूरी से अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं को बेहतर तालीम मुहैया होगी तथा इन छात्रावासों में अध्ययन कर वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
