उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अख्तर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।'' अख्तर मुरादाबाद जिले की कांठ सीट से सपा के विधायक हैं। उन्हें पार्टी विधायक मनोज पांडेय के स्थान पर वर्ष 2024 में विधानसभा में सपा का मुख्य सचेतक बनाया गया था। मनोज पांडेय ने वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद उन्होंने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
