कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जिला सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मंगलवार को मामूली आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारी ऑपरेशन थिएटर के अंदर सर्जरी की तैयारी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी के बाद धुआं निकलने लगा और मामूली आग लग गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर उस मंजिल पर मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस ने कहा कि आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या यह ऑपरेशन थिएटर के किसी उपकरण से जुड़ी थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यू टी खादर ने मामले को गंभीरता से लिया और कारण का पता लगाने के लिए राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्री ने व्यापक पड़ताल के लिए उच्चस्तरीय जांच दल का गठन करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि उपायुक्त के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर एक अलग जांच की जाएगी और दोनों जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग निष्कर्षों की समीक्षा करेगा तथा नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई करेगा।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
