भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
चेंगडू, मंगलवार, 01 अगस्त 2023। आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर समरा की भारतीय तिकड़ी ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार को यहां महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। खेलों के पांचवें दिन आशी, मानिनी और सिफ्त ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 3527 अंक बनाकर चीन (3525) और चेक गणराज्य (3499) से आगे शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बीच पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में अर्जुन सिंह चीमा, वरुण तोमर और अनमोल जैन की भारतीय तिकड़ी ने 1730 अंक हासिल करके कांस्य पदक हासिल किया। कोरिया और चीन ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता। तोमर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहे। भारत इन खेलों में अब तक 10 स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीत चुका है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
