बिजली गिरने से दो की मौत, छह घायल
छतरपुर, रविवार, 23 जुलाई 2023। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील अंतर्गत ग्राम पाली में बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चार को इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील अंतर्गत ग्राम पाली में वन विभाग द्वारा प्लांटेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस प्लांटेशन के कार्य में वन विभाग के कर्मचारी एवं मजदूर वहीं पर उपस्थित थे। तभी कल शाम अचानक तेज बारिश के साथ बिजली की गड़गड़ाहट होने पर मजदूर और कर्मचारी वहीं पर खड़ी एक ट्राली के नीचे घुस गए। इसी बीच अचानक ट्राली के ऊपर ही बिजली गिरने से वहां पर मौजूद मजदूर एवं कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल ही दमोह के जिला अस्पताल लाया गया। वहां गुड्डू यादव (25) और बाबू सिंह (25) निवासी पाली की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि छह अन्य झुलस गए, जिसमें चार घायलों को दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
