बिलासपुर में गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो की मौत, तीसरा लापता
बिलासपुर (हिप्र), शनिवार, 22 जुलाई 2023। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार तड़के एक कार के 500 फुट गहरी खाई में गिर जाने पर दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरा यात्री लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां धरकांशी क्षेत्र के स्वारघाट में यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि एक पुरूष एवं एक महिला के शव बरामद किये गये हैं जबकि तीसरा व्यक्ति सचिन अभी लापता है। पुलिस के अनुसार ये तीनों उत्तर प्रदेश के नोएडा से यहां आये थे । पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है तथा इस हादसे के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है एवं जांच चल रही है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
