भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में आग
नई दिल्ली, सोमवार, 17 जुलाई 2023। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 20171 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज हादसे का शिकार होने से बच गई। यह ट्रेन सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से अपने निर्धारित समय से एक मिनट विलंब से यानी सुबह 5.41 बजे रवाना हुई थी। करीब 7 बजे कर 4 मिनट पर यह गाड़ी गंज बसौदा से आगे बीना की ओर अपनी पूरी गति से दौड़ रही थी, तभी कोच सी-14 के नीचे बैटरी बॉक्स में आग लग गई। इस पर ट्रेन को कुरवाई किठौरा स्टेशन पर रोका गया और रेलकर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया। स्टेशन पर एक दमकल गाड़ी भी बुला ली गई।बाद में बैटरी बॉक्स को बदला गया। करीब तीन घंटे के बाद गाड़ी को धीमी गति से रवाना किया गया। रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार इस घटना में यात्री सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। सभी यात्रियों के लिए खाने पीने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गाड़ी के हज़रत निजामुद्दीन शाम साढ़े चार बजे तक पहुंचने की संभावना है।
Similar Post
-
निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला, केरल चुनाव वैश्विक मॉडल बनेगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
कोच्चि, शनिवार, 07 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कु ...
-
कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
कटनी (मप्र), शनिवार, 07 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में श ...
-
तृणमूल ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 07 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयो ...
