जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुए 6216 तीर्थयात्री
जम्मू, सोमवार, 17 जुलाई 2023। 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच सोमवार को 6216 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 6216 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 225 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। वहीं, 3164 तीर्थयात्री (2386 पुरुष, 647 महिलाएं, छह बच्चे, 78 साधु और 21 साध्वी) 122 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए। इसी तरह से 3052 तीर्थयात्री (1818 पुरुष, 1224 महिलाएं, 10 बच्चे) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 103 वाहनों के काफिले में बालटाल के लिए रवाना हुए। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन और सरकारी एजेंसियों के सहयोग से रविवार को 20806 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में सुचारू रूप से और आराम से भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस साल जुलाई महीने के पंद्रह दिनों में यात्रियों की कुल संख्या दो लाख से अधिक रही। उन्होंने कहा कि मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान कुल 229221 श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रा की है। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा 01 जुलाई को शुरू हुई थी और 31 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
शिवनकुट्टी ने पुलिस के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर पूर्व डीजीपी श्रीलेखा, सेनकुमार की आलोचना की
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। केरल के सामान्य शिक्षा ...
-
दिल्ली: हिंदू कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आग लगी, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के हि ...
-
कश्मीर: पुंछ में जंग लगा मोर्टार गोला बरामद
मेंढर/जम्मू, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थ ...
