बाहरी दिल्ली में सड़क हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौत
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 जुलाई 2023। बाहरी दिल्ली में बुधवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में देर रात 12 बजकर 44 मिनट पर सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में पंजीकृत ट्रक जी.टी. करनाल रोड पर डिवाइडर से टकरा गया और दूसरी ओर कांवड़ियों को ले जा रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। सिंह ने कहा, ‘‘‘ हमने अलीपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।’’
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
