मौसम विभाग ने हिमाचल के सात जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी, ‘रेड’ अलर्ट जारी किया
शिमला, शनिवार, 08 जुलाई 2023। शिमला में मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए आठ-नौ जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आठ-नौ जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है। अत्यधिक भारी बारिश से संबंधित ‘रेड’ अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है। मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां आठ-नौ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। विभाग ने राज्य में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
