राजस्थान में खुलेंगे 5 लोक अभियोजक कार्यालय
जयपुर, शुक्रवार, 07 जुलाई 2023। प्रदेश के जायल (नागौर), रायसिंह नगर (श्रीगंगानगर), फागी (जयपुर) एवं खेतड़ी (झुन्झुनूं) में अपर लोक अभियोजक कार्यालय तथा जोधपुर में विशिष्ट लोक अभियोजक (एनडीपीएस प्रकरण) कार्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत के इस निर्णय से न्यायिक एवं विधिक कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। साथ ही, न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में नवीन अपर लोक अभियोजक एवं विशिष्ट लोक अभियोजक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
