राजस्थान और मध्यप्रदेश के राज्यपाल की सात जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक
उदयपुर, बुधवार, 05 जुलाई 2023। राजस्थान और मध्यप्रदेश के राज्यपाल की उदयपुर में महत्वपूर्ण बैठक सात जुलाई को संभागीय आयुक्तालय सभागार में आयोजित होगी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि दोनों राज्यपाल के साथ 15 जिलों के कलक्टर-एसपी तथा संबंधित संभागीय आयुक्त एवं आईजी भी भाग लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को वीआईपी की बैठक को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से राजस्थान की अच्छी छवि पेश करने की बात कही। भट्ट ने दोनो राज्यपालों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सभी व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
Similar Post
-
कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन ( ...
-
जौहर विश्वविद्यालय की इमारतें ध्वस्त करने का आदेश 'विवेकहीन फैसला' : थरूर
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उत्त ...
-
राहुल गांधी की हिरासत लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला : गोवा कांग्रेस
पणजी, बुधवार, 22 जुलाई 2026। गोवा में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार ...
