दो कारों की भीडन्त में तीन लोगों की मौत
जयपुर, शुक्रवार, 30 जून 2023। राजस्थान में हनुमानगढ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में नोहर रोड पर दो कारों के आपस में भीषण टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार देर रात्रि करीब 12 बजे हुए इस हादसे में दोनों कारों की रफ्तार बहुत तेज थी। दुर्घटना में घायल युवकों को हनुमानगढ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतकों के शवा कों जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
