ईडी ने धन शोधन के मामले में आईआरएस अधिकारी को किया गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 28 जून 2023। सीमाशुल्क और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के अतिरिक्त आयुक्त के तौर पर काम करने वाले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सचिन सावंत पूर्व में मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय में उप निदेशक के तौर पर संघीय एजेंसी के साथ काम कर चुका था। ईडी द्वारा मुंबई में उसके और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी शुरू किए जाने के बाद धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उसे हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी लखनऊ में तैनात है। आईआरएस अधिकारी के खिलाफ धन शोधन का मामला आय से अधिक संपत्ति के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी से उपजा है।
Similar Post
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुं ...
-
ओडिशा में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 मई 2026। ओडिशा में बृहस्पतिवार को पेट्रोल ...
