बंगाल के ओंडा में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे
कोलकाता, रविवार, 25 जून 2023। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के ओंडा में रविवार को दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गये और दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे हुई घटना में किसी के हताहत या घायल होने की रिपोर्टें नहीं है। यह दुर्घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी स्पष्ट रूप से लाल सिग्नल से आगे निकलकर मुख्य ट्रैक के सामने वाली लूप लाइन को पार करने के बाद ओंडा स्टेशन पर एक अन्य खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
