स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, तनाव दूर करने के लिए योग करें: भगवंत मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 20 जून 2023। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को लोगों से सेहत पर अधिक ध्यान देने का आग्रह करते हुए योग के फायदे गिनाए। जालंधर में आयोजित ‘सीएम दी योगशाला’ (मुख्यमंत्री की योगशाला) कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय विधा है जो तनाव और अवसाद को दूर करने में मददगार हो सकता है। इस अवसर पर मान के साथ करीब 15,000 लोगों ने योगाभ्यास किया। इनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी शामिल थे। लोगों से सेहत को अधिक तवज्जो देने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो उसके काम में भी सकारात्मकता रहेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘भगवान ने हमें यह जीवन दिया है और हमें इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।’’ मान ने कहा कि लोगों को सादा जीवन अपनाने की नसीहत दी और कहा कि गलत आदतों में लिप्त लोगों को समझना चाहिए कि इससे कुछ हासिल नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार घोषणा कर चुकी है कि यदि कम से कम 25 लोग अपने मोहल्ला या क्षेत्र में योग सत्र आयोजित करना चाहेंगे तो उन्हें एक दिये हुए नंबर पर ‘मिस्ड कॉल’ देनी है और पंजाब सरकार उन्हें योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
