कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार देर रात लगी इस आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जहां बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड डिब्बे रखे हुए थे। अग्निशमन दल के कर्मचारियों को आग पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सही वजह और संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
