झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

img

जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिलों में साइबर अपराध करने के आरोप में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जामताड़ा और देवघर जिलों से तीन-तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मंडल ने बताया कि टीम ने सोमवार को करमाटांड क्षेत्र के टेटुलबंधा में छापेमारी की और तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को यह कहकर बहलाते थे कि उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है और नया कार्ड जारी करने के लिए बैंक विवरण मांगते थे।

उन्होंने बताया कि जालसाज पीड़ितों को एक फाइल डाउनलोड करने के लिए भी कहते थे, जिसके माध्यम से वे देश भर में धोखाधड़ी करने के लिए उनके क्रेडिट कार्ड का विवरण प्राप्त करते थे। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड जब्त किए। पुलिस ने बताया कि देवघर जिले में साइबर अपराध रोधी अभियान के तहत छापेमारी के दौरान 18, 19 और 21 वर्ष की आयु के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन वेबसाइटों और डिजिटल पेमेंट मंचों के अधिकारी बनकर आरोपी कैशबैक का आश्वासन देकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने बताया कि ये जालसाज, पीएम किसान योजना के तहत ऋण दिलाने के बहाने भी ऑनलाइन अपराध करते थे। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं।
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement