जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास तैनात सैनिकों से मुलाकात की और चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले इलाके में उनकी अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए दृढ़ संकल्प, पेशेवर क्षमता और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सैनिकों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की सराहना की। उन्होंने सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अभियानगत प्रभावशीलता तथा युद्ध की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए उभरती तकनीकों व नए साधनों का लगातार इस्तेमाल करते रहें।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
