कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच विदेशी आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, शुक्रवार, 16 जून 2023। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया और इसी दौरान मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये। अतिरिक्त पुलिस निदेशक विजय कुमार ने बताया कि सेना और पुलिस के जवानों ने विशेष सूचना के आधार पर केरन सेक्टर के जुमागुंड में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान और वे लोग किस समूह से संबंधित थे, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है कि इस साल कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की यह पहली बड़ी कोशिश है, जिसे नाकाम कर दिया गया है। तीन दिन पहले कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य एवं संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। इस साल कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की पांच कोशिशें नाकाम की जा चुकी हैं।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
