प्रयागराज में गंगा में स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत
प्रयागराज, बुधवार, 14 जून 2023। नगर के शिवकुटी थाना अंतर्गत फाफामऊ घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करने आए चार व्यक्ति गंगा में डूब गए जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि आज सुबह आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान उमेश कुमार यादव (40), उनका बेटा विवेक राज (11), बेटी दीप शिखा (7) और पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव (9) गंगा में स्नान करने आए थे। उन्होंने बताया कि स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों गंगा नदी में डूब गए। उमेश कुमार यादव, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव के शव घटना के कुछ देर बाद ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि उमेश की बेटी दीप शिखा का शव काफी देर बाद बरामद कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दीप शिखा का शव बरामद किया। चारों व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उमेश कुमार यादव बिहार के लखीसराय के निवासी थे और यहा फाफामऊ में रहते थे। एसीपी ने बताया कि उमेश जब अपने बेटे और बेटी के साथ गंगा स्नान करने आ रहे थे, तो पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव सिंह भी जिद करके उमेश के साथ घाट पर चला आया था। अभय सिंह बिहार के परसौली के रहने वाले हैं।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
