बिपरजॉय साइक्लोन को लेकर मनसुख मांडविया ने की समीक्षा बैठक
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 जून 2023। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए मंगलवार को गुजरात और केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। मांडविया ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे। मांडविया ने कहा कि बिपरजॉय के संदर्भ में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेलजी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों के लिए हर संभव स्वास्थ्य सुविधा, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड्स इत्यादि कि उपलब्धता की समीक्षा की गयी। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर कार्य कर रही है। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसके कारण तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
