लोकल ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
खड़गपुर, रविवार, 11 जून 2023। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्टेशन पर मेदिनीपुर-हावड़ा लोकल ट्रेन का एक डिब्बा शनिवार रात पटरी से उतर गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रात लगभग नौ बजे हुआ जब रेलगाड़ी हावड़ा की ओर जा रही थी और डिब्बे में कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण मार्ग पर सेवाएं लगभग 30 मिनट तक बाधित रहीं। अधिकारियों ने कहा कि डिब्बे को पटरी पर वापस लाये जाने के बाद इस खंड पर सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई।
Similar Post
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने 'कलेक्शन एजेंट' से नकदी लूटी
नई दिल्ली, रविवार, 08 मार्च 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी ख ...
-
असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पांच गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम के कछार जिले में शनिवार को प ...
-
असम में पिछले 10 वर्षों में एक लाख से ज्यादा पेड़ काटे गए : आधिकारिक आंकड़े
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम में मई 2016 में भारतीय जनता पा ...
