बीएसएफ ने नशीले पदार्थों की खेप ले जा रहा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया
जालंधर, सोमवार, 05 जून 2023। अमृतसर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रतनखुर्द गांव के पास नशीले पदार्थों के खेप के साथ एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात को लगभग 0945 बजे, गहराई वाले क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने अमृतसर के रतनखुर्द गांव के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया। उन्होने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को नशीले पदार्थों की खेप सहित मार गिराया। बाद में क्षेत्र की तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गाँव के खेतों से एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) और इससे जुडे तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए।
Similar Post
-
जाली नोट के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र ...
-
तृणमूल विधायक मदन मित्र ममता नीत गुट के प्रदर्शन में शामिल हुए
कोलकाता, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विध ...
-
बेंगलुरु में इंडिगो विमान को मिली बम की झूठी धमकी
बेंगलुरु, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। कर्नाटक के बेंगलुरु में उड़ा ...
