मिश्र ने किया प्लास्टिक का उपयोग घटाने का आह्वान
माउंटआबू, रविवार, 04 जून 2023। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) के अवसर पर प्लास्टिक का उपयोग घटाने, अधिकाधिक पेड़ लगाने सहित पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने पर बल दिया है। मिश्र ने जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव और प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूकता लाने को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने सभी से वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया है। राज्यपाल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को माउंटआबू में पौधारोपण कर वन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत करेंगे।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री एफसीआरए संशोधन विधेयक के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं: कांग्रेस
आइजोल, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बृहस् ...
-
कांग्रेस ने मुंबई में प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ दर्ज 'झूठे' मामले वापस लेने की मांग की
मुंबई, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ब ...
-
बिहार:नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा
पटना, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में ...
