हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश
चंडीगढ़, मंगलवार, 30 मई 2023। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रातभर बारिश हुई। विभाग के अनुसार, पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश दर्ज की गई। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी कल रात बारिश हुई। दोनों पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
