मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- पोषण सूचकांकों में सुधार के लिए खरीदे जाएंगे 16.97 करोड़ रुपए के उपकरण
- आंगनबाड़ी केन्द्रों में लम्बाई एवं वजन मापने के लिए दिए जाएंगे उपकरण
जयपुर, सोमवार, 29 मई 2023। राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न पोषण वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 16.97 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की इस निर्णय से आंगनबाड़ी केन्द्रों में इंफेन्टोमीटर, स्टेडियोमीटर, वजन मापने की मशीन आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शिशु एवं माताओं के वजन, लम्बाई सहित विभिन्न पोषण सूचकांकों की सटीक जानकारी मिल सकेगी एवं उन्हें वांछित पोषण दिया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
