मुंबई के गोवंडी और बोरीवली में आग लगने की घटनाएं, कोई घायल नहीं
मुंबई, शनिवार, 14 मार्च 2026। मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थित एक लकड़ी के गोदाम और बोरीवली की एक आवासीय इमारत में शनिवार सुबह आग लग गई। हालांकि, इन दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नगर निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह 8:40 बजे गोवंडी के न्यू गौतम नगर इलाके में पीएल लोखंडे मार्ग पर स्थित एक लकड़ी के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कम से कम चार गाड़ियां पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पूर्वाह्न 11:35 बजे आग पर काबू पाया गया है। वहीं, बोरीवली (पश्चिम) की एमएचबी कॉलोनी में स्थित आठ मंजिला 'प्रथमेश टावर' की वातानुकूलन (एसी) 'डक्ट' में सुबह 10:55 बजे आग लग गई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां, मुंबई पुलिस, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और वार्ड स्टाफ के कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। इस आवासीय इमारत में लगी आग पर पूर्वाह्न 11:50 बजे काबू पाया गया।
Similar Post
-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रा ...
-
राउत का महाराष्ट्र एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
मुंबई, सोमवार, 29 सितंबर 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ...
-
अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
लखनऊ, सोमवार, 29 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अख ...
