असम में सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत
गुवाहाटी, सोमवार, 29 मई 2023। असम में गुवाहाटी के जलुकबाड़ी इलाके में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार छात्रों की बोलेरो पिकअप वैन से टक्कर हो गयी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर सभी के शव निकाले। प्राथमिक जांच से पता चला है कि छात्र शराब के नशे में धुत थे और तय सीमा से ज्यादा रफ्तार से वाहन चला रहे थे। हादसे में मारे गये सभी छात्र गुवाहाटी के असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे सेमेस्टर के छात्र बताये जा रहे हैं। उनके अलावा तीन अन्य लोगों को दुर्घटना में गंभीर चोटें आयी, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
