स्टालिन ने जापान में बुलेट ट्रेन की यात्रा की
चेन्नई, रविवार, 28 मई 2023। जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को बुलेट ट्रेन से राजधानी तोक्यो तक 500 किलोमीटर की यात्रा की और कहा कि भारत में भी इस तरह की ट्रेन सेवा शुरू होने से भारतीय नागरिकों को भी फायदा हो सकता है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा “ओसाका से तोक्यो तक बुलेट ट्रेन की यात्रा; ढाई घंटे से भी कम समय में लगभग 500 किमी की दूरी तय की।”
उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसी ही ट्रेन चलाई जानी चाहिए। स्टालिन ने कहा, ‘‘गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा आसान होगी।’’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
