जी20 बैठक: जम्मू में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ायी गई
जम्मू, सोमवार, 22 मई 2023। श्रीनगर में सोमवार को जी-20 देशों के पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक शुरू होने के मद्देनजर यहां बस टर्मिनल समेत सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले दिन में लगभग 60 विदेशी प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंचे। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किये जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किये जाने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि शहर भर में नाके बनाए गए हैं जहां वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। उनके अनुसार, लोगों की जांच तेज कर दी गई है और बस टर्मिनल पर उनकी पहचान की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की आशंका के बाद सीमावर्ती जिलों पर विशेष ध्यान देने के साथ पुंछ, कठुआ, राजौरी और सांबा जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं कि कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
