बेयरस्टो को उम्मीद नहीं थी कि दोबारा चल भी सकेंगे
लंदन, गुरुवार, 18 मई 2023। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को उम्मीद नहीं थी कि अगस्त में गोल्फ खेलते समय लगी गंभीर चोट के बाद वह दोबारा चल भी सकेंगे । चोट के कारण बेयरस्टो आठ महीने तक क्रिकेट से दूर रहे और अब आयरलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले एक टेस्ट के लिये उन्हें टीम में चुना गया है । उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ मुझे लगा था कि पता नहीं दोबारा चल सकूंगा या नहीं , दौड़ सकूंगा या नहीं या क्रिकेट फिर खेल पाऊंगा कि नहीं । मेरे दिमाग में यही सब चल रहा था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह इस पर निर्भर करता है कि इन सब चीजों के बारे में कितना सोच रहे हैं । दोबारा मैदान पर आने तक कई चीजें चलती है । शायद दर्द रहेगा लेकिन जब भी चोट लगती है तो ऐसा ही होता है । शायद मैं पहले की तरह नहीं दौड़ सकूंगा । अब फिटनेस का स्तर अलग होगा लेकिन मैं इसके लिये तैयार हूं ।’’
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
