रियाल बेटिस ने चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी
मैड्रिड, मंगलवार, 16 मई 2023। रियाल बेटिस की टीम ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में सोमवार को यहां रायो वालकानो को 3-1 से पराजित करके अगले सत्र की चैंपियंस लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। इस जीत के बाद रियाल बेटिस की टीम चौथे स्थान पर चल रही रियाल सोसिडाड से केवल सात अंक पीछे रह गई है। चोटी की चार टीम चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करती हैं। रियाल बेटिस अभी छठे स्थान पर हैं तथा उसके और पांचवें स्थान पर काबिज विलारियाल के बीच अब केवल दो अंक का अंतर रह गया है। रियाल बेटिस ने तीन मैच में जीत दर्ज नहीं करने के बाद शानदार वापसी की है। उसकी यह लगातार दूसरी जीत है। उसका अगला मुकाबला सेविला से होगा। रायो को अपने पिछले सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और वह 11वें स्थान पर खिसक गया है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
