5 पारिवारिक न्यायालयों के भवन निर्माण हेतु 19 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, मंगलवार, 16 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर में 5 पारिवारिक न्यायालयों के भवन निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इन पारिवारिक न्यायालयों के भवन निर्माण हेतु पशुपालन विभाग, गांधीनगर जयपुर परिसर में भूखण्ड पूर्व में ही आवंटित किया जा चुका है। न्यायालयों के भवन का निर्माण आरएसआरडीसी द्वारा किया जाएगा तथा इसका निर्माण क्षेत्रफल 6656.83 वर्गमीटर होगा। गहलोत के इस निर्णय से पारिवारिक मामलों से जुड़े परिवादों के निस्तारण में सुगमता होगी। साथ ही, न्यायालय में कार्यरत कार्मिकों एवं परिवादियों को बेहतर सुविधाएं तथा वातावरण मिल सकेगा।
Similar Post
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
