ओडिशा के कालाहांडी में गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल
भवानीपटना (ओडिशा), मंगलवार, 09 मई 2023। ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह हुई, जब इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया, ‘‘तीन माओवादियों को मार गिराया गया है और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
