दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के आसार: मौसम विभाग
नई दिल्ली, शनिवार, 06 मई 2023। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे चक्रवाती तूफान के प्रबल होने से तूफान आने आने का अनुमान जताया गया है। यह जानकारी देते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान आने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि तूफानी हवाओं के प्रभाव से सोमवार (आठ मई) सुबह तक उस क्षेत्र में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि तूफान के मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर से करीब मध्य भाग की ओर चक्रवाती तूफान के बढ़ सकता है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद तूफान के मार्ग और इसकी तीव्रता का ब्यौरा दिया जाएगा। सिस्टम लगातार निगरानी में है। स्थिति की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। मौसम की इस सिस्टम के कारण 08 से 12 मई के बीच अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आठ से 11 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर 10 मई को अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में सात मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी बढ़ सकती है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के चार अयप्पा श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत
रामनाथपुरम (तमिलनाडु), शनिवार, 06 दिसंबर 2025। तमिलनाडु के रामन ...
-
असम में 11 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, शनिवार, 06 दिसंबर 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
डीआरडीओ ने प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत विकसित सात प्रौद्योगिकियां सशस्त्र बलों को सौंपीं
नई दिल्ली, शनिवार, 06 दिसंबर 2025। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संग ...
