छत्तीसगढ़ में ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में पांच महिलाओं समेत 11 लोगो की मौत
रायपुर, गुरुवार, 04 मई 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात्रि ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर में पांच महिलाओं समेत 11 लोगो की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बालोद एवं चारामा के बीच बालोदगहन के पास सामने से आ रही बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच महिलाओं एवं एक बच्चे समेत 10 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल बच्चे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बोलेरो में सवार सभी साहू परिवार के लोग कांकेर जिले के चारामा मरकटोला से शादी में हिस्सा लेकर धमतरी जिले के सोरेम भटगांव वापस लौट रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।घटना की सूचना ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।
Similar Post
-
अक्षय तृतीया पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मथुरा (उप्र), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंद ...
-
भारत, दक्षिण कोरिया का आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश् ...
-
जदयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई
पटना, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल क ...
