बुजुर्ग लोक कलाकारों के कल्याण के लिए आर्थिक विकास निगम की स्थापना करे महाराष्ट्र सरकार: अजित पवार
मुंबई, शनिवार, 29 अप्रैल 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बुजुर्ग लोक कलाकारों के कल्याण के लिए एक आर्थिक विकास निगम की स्थापना करनी चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे एक पत्र में यह भी सुझाव दिया कि निगम का नाम दिवंगत लोक कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के नाम पर रखा जाए।
पवार ने कहा कि सेवानिवृत्त और बुजुर्ग लोक कलाकारों के आवास, भोजन, दवा और उनके बच्चों की शिक्षा से जुड़ी जरूरतों के लिए निगम की स्थापना आवश्यक है। राकांपा नेता ने कहा कि लोक कलाकार के तौर पर इन लोगों ने राज्य की संस्कृति और लोक कला को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा, “लोक कलाकारों के लिए एक वृद्धाश्रम होना चाहिए।”
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
