महाराष्ट्र : भिवंडी में गोदाम ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
ठाणे, शनिवार, 29 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण वहां रहने और काम करने वाले कई लोग फंस गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनकोली के वालपाड़ा इलाके में घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है क्योंकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया, “वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत दोपहर करीब पौने दो बजे ढह गई। ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे, जबकि नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे।” उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों के दमकल वाहनों को तलाशी और बचाव कार्यों में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
