राहुल गांधी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने रासुका के तहत पकड़ा
इंदौर, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र मिला था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 60 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपित दया सिंह को रासुका (NSA) के तहत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दया सिंह की उम्र 60 साल है और वह बैतूल के पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर का रहने वाला है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उस समय दया सिंह को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। बाद में कलेक्टर ने आरोपित के खिलाफ रासुका का वारंट जारी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इंदौर थाने की पुलिस वारंट को तामिल नहीं करवा पाई। बाद में क्राइम ब्रांच को बुधवार को दया सिंह को पकड़ने में सफलता मिली।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
